Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

मैथा में 34 शिकायत कर्त्ताओं ने दर्ज करवायी शिकायतें

मात्र एक शिकायत का मौके पर हुआ निस्तारण

सुनाद न्यूज

17 सितंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा कानपुर देहात‌ । शनिवार को मैथा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में आई हुई शिकायतों को उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने सुना । कुल 34 शिकायत कर्त्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। जिसमें राजस्व की सर्वाधिक 15 पुलिस की 01 व आपूर्ति की 14 खण्ड विकास की 03 व कृषि विभाग की 01 शिकायतआई। खण्ड विकास की 01शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें । इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर बीडीओ महिमा विद्यार्थी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मैथा डा सिद्धार्थ पाठक सीएचसी प्रभारी शिवली डा राशि जैन एसडीओ विद्युत ईश्वर चंद्र तिवारी आपूर्ति निरीक्षक सत्येन्द्र यादव प्रभारी एडीओ पंचायत श्याम सुंदर पाल प्रभारी सीडीपीओ सुमन लता यादव, कानूनगो सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *