Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > शिवराजपुर मण्डल कार्यालय में चुनावी बैठक शुरू

शिवराजपुर मण्डल कार्यालय में चुनावी बैठक शुरू

Spread the love

चुनावी चर्चा करते मण्डल भाजपा के कार्यकर्ता

सुनाद न्यूज

16 सितंबर 2022

आकाश शुक्ला

शिवराजपुर। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ने मण्डल कार्यलय शिवराजपुर में निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव सम्बंधी अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष अनुराग शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला महामंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया।
आगामी निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में एक दूसरे पार्टी को लेकर विचार मंथन शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों के नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जानकारी हासिल करने में जुट गए। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री डॉ राजेंद्र कटियार नगर पंचायत शिवराजपुर में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर विचार विमर्श किया।बैठक के समापन पर मंडल अध्यक्ष अनुराग शुक्ला व मंडल महामंत्री अनुभव त्रिवेदी उर्फ मन्नी पंडित ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान प्रमुख रूप से सहयोगी जिला मंत्री राजीव दुबे नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद तिवारी वरिष्ठ नेता पदम कान्त त्रिवेदी आशुतोष शुक्ला अनुज शंकर मिश्रा,प्रदीप तिवारी आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *