Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > तीन दिन अभी झूम के बरसेगे बदरा

तीन दिन अभी झूम के बरसेगे बदरा

Spread the love

लगातार हो रही बारिश ने अगेती आलू व लाही की फसलों के लिए किसानों की चिंता बढ़ाई –

   सुनाद न्यूज

16 सितंबर 2022

काश शुक्ला

 

ग्रामीण क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं बिल्हौर शिवराजपुर चौबेपुर ककवन आदि कई कस्बों में मंगलवार रात से हो रही बारिश के चलते लाही बुआई व आलू की फसल लगाने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं। इधर तापमान में गिरावट होने से लोगों ने बारिश में भीग कर खूब आनंद लिया। हालांकि अधिक हुई बारिश के का कारण सड़कों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। 2 दिन से हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों को पूरा पानी पानी कर दिया है। आसमान में काले बादल छाए रहे साथ ही तेज बारिश ने लोगों के वाहनों की रफ्तार को भी धीमा कर दिया। कृषि वैज्ञानिक डा०यस०यन०सुनील पाण्डेय ने बताया कि अगले ३ दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के  कारण स्थानीय स्तर पर भारी वर्षा होने के आसार है । जिससे आलू की अगेती फसल तथा लाई की फसल भी लेट होने का खतरा मंडरा रहा है बीच बीच में धूप भी निकल सकती है ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *