Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज ने ग्रामीणों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज ने ग्रामीणों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Spread the love

 

सुनाद न्यूज

13 सितंबर 2022

आकाश शुक्ला

चौबेपुर(कानपुर नगर)। बीते शुक्रवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महज चार वर्षीय बच्ची के साथ में हुई बर्बर दरिंदगी वाले गांव में लोग डरे सहमे हैं और अपने बच्चों को बाहर यहां तक कि स्कूल तक नहीं भेज रहे हैं इस मामले को संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर जगदीश नारायण पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवम यादव एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा गांव में सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए पैदल रूट मार्च किया गया और गांव के लोगों को संपूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। कि बीते शुक्रवार को हुई इस घटना ने सबका दिल झकझोर कर रख दिया।यहां पर महज चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के ही रहने वाले दरिंदे अरविंद नाथ ने बर्बरता से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और खून से लथपथ पड़ी उस बच्ची को मौका ए वारदात पर छोड़कर फरार हो गया था। मामले की जानकारी परिजनों के होने पर पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए भेज कर आरोपी को भी महज कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *