Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > युवा > चौबेपुर मरियानी के आर सेटी संस्थान में फ्रिज एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

चौबेपुर मरियानी के आर सेटी संस्थान में फ्रिज एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Spread the love

शाखा प्रबंधक धीरज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सुनाद न्यूज

13 सितंबर 2022

आकाश शुक्ला

शिवराजपुर (कानपुर नगर)।चौबेपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मरियानी रेलवे क्रॉसिंग निकट स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के अंतर्गत सोमवार को फ्रिज, एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शाखा प्रबंधक धीरज कुमार के द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चना करवाने के बाद आए हुए शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई, शाखा प्रबंधक ने बैंक संबंधित एवं एसी फ्रिज संबंधित चर्चा करते हुए और विस्तृत जानकारी देते हुए समझाने का भी प्रयास किया, बताया जाना है कि आरसेटी संस्थान में स्वरोजगार संबंधित कोर्स करवाए जाते हैं, इस मौके पर संकाय विभाग से अर्जित शुक्ला, अभिलाषा मिश्रा एवं छात्र छात्राओं में सुमी गुप्ता आशु, गोविंद, अवस्थी कमल यादव रामजी कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *