Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > एक चढ़ा पुलिस के हत्थे दूसरे की तलाश

एक चढ़ा पुलिस के हत्थे दूसरे की तलाश

Spread the love

अलियापुर के पास 2 सितंबर को हुई थी वारदात

सुनाद न्यूज
09 सितंबर 2022

राजू शुक्ला

शिवली,कानपुर देहात। कानपुर से इटावा जा रहे एक युवक को जहरखुरानी कर सामान छुड़ाकर भाग जाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। घटना एक सप्ताह पहले की है।
इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि किदवई नगर कानपुर के रहने वाला स्वास्थ्य कर्मी सौरभ मिश्रा 2 सितंबर को इटावा जा रहा था। कार सवार दो लोगो ने सौरभ को सवारी बनाकर बिठा लिया था।बाद में कोल्डड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी। और सामान लेकर भाग गए थे। गुरुवार को पुलिस ने मैथा नहर पुल पर कार सवार मिर्जापुर कल्यानपुर के विकास सिंह को पकड़ लिया। उसने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने सामान बरामद किया है। साथ ही अपने साथी का नाम भी बताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *