Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > बीएसए ने करसा प्राइमरी का किया निरीक्षण

बीएसए ने करसा प्राइमरी का किया निरीक्षण

Spread the love

 एमडीएम ना बनने पर प्रधानाध्यापक को दी चेतावनी

बीएसए के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कायाकल्प के कई पैरामीटर्स से नही मिला संतृप्त, बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता भी नहीं मिली संतोषजनक

सुनाद न्यूज

8 सितंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

कानपुर देहात। डीएम नेहा जैन के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने गुरुवार की सुबह  मॉडल प्राइमरी विद्यालय करसा सरवनखेड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में प्रधानाध्यापक और अन्य स्टाफ के बीच विवाद चल रहा पाया गया और लगातार इस स्कूल द्वारा पत्राचार किया जा रहा है स्कूल में कुल छात्र संख्या 174 है जिसमें छात्र उपस्थिति 60% से ऊपर थी, तीन दिन से एमडीएम नहीं बना जिस वजह से अंजना सहायक अध्यापक को अंतिम चेतावनी दी गई, उसी के साथ साथ एमडीएम का संपूर्ण संचालन प्रधानाध्यापक को दिया गया है जो कल से एमडीएम संचालित कराएंगे, निरीक्षण में पाया गया की स्टाफ के बीच आपसी समन्वय ना होने के कारण वहां शैक्षिक कार्य में भी लापरवाही की जा रही है, टीचर को भी निपुण लक्ष्य याद नहीं है,समस्त स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका जा रहा है, जब तक समस्त स्टाफ अपना दायित्व नहीं सुनिश्चित करते है, विद्यालय में कायाकल्प के कई पैरामीटर्स संतृप्त नहीं है, कक्षा का टाइलीकरण नहीं हुआ है, बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं दिखी। समस्त स्टाफ का स्पष्टीकरण मांगा गया है एवं अग्रिम आदेशों तक सभी स्टाफ का वेतन रोका जाता है, प्रधानाध्यापक को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने कक्ष के अलावा बाकी सभी कक्ष के लिए भी इनवर्टर द्वारा लाइट की व्यवस्था कराएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *