Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > आम लोग अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे देहाती ब्रांड के उत्पाद

आम लोग अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे देहाती ब्रांड के उत्पाद

Spread the love

 

आमेजन सहेली पोर्टल लांच, कानपुर देहात के समूहों के निर्मित उत्पाद मिलेगे

सुनाद न्यूज
30 जुलाई 2022

कानपुर देहात।जनपद कानपुर देहात के एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने शनिवार को अमेजॉन सहेली पर समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को देहाती ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा अमेजॉन के राज्य प्रतिनिधि से वार्ता करके विक्रय प्रक्रिया तथा डिलीवरी की प्रक्रिया राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ साझा की।उल्लेखनीय है कि समूह का उत्पाद उजाला प्रेरणा महिला संकुल समिति के द्वारा बेचा जाएगा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी का अभिनव प्रयास रहा। स्वयं समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अमेजॉन सहेली सहेली पोर्टल पर ऑनलाइन बिक्री हेतु देहाती ब्रांड को लॉन्च किया गया। उजाला महिला प्ररेणा संकुल समिति सरवनखेड़ा को पंजीकृत कराया गया है जिसके अंतर्गत बुकनू, सत्तू, बेसन ,दाल की बड़ी ,भुना चना, दलिया, राखियां, सॉफ्ट टॉयज, चूड़ियां कंगन, घरेलू सजावट सामग्री,व कृत्रिम ज्वैलरी इत्यादि को अमेज़ॉन सहेली पोर्टल पर लांच किया गया,उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त स्वत रोजगार भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *