Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > ढही बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता की जांच की मांग

ढही बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता की जांच की मांग

Spread the love

सुनाद न्यूज
30 जुलाई 2022

कानपुर देहात। मैथा तहसील की बाउंड्रीवाल ढहने के मामले में अधिवक्ताओं ने बाउंड्रीवाल बनाने में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
मालूम हो कि लाखों रुपए की लागत से मैथा तहसील की बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है।उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा कैंटीन,कारगार के साथ ही तहसील के चारो ओर बाउंड्रीवाल भी शामिल है। एक सप्ताह पूर्व बाउंड्रीवाल का करीब 55 मीटर पिछला हिस्सा बरसात में धराशायी हो गया था। लायर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रविकांत व जनार्दन सिंह ने शुक्रवार को बाउंड्री वाल का इस्तरी निरीक्षण कर बताया कि बाउंड्री वाल निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है जिससे बाउंड्री वाल का बड़ा हिस्सा गिर गया। जब कि तहसील भवन के ठीक पीछे बाउंड्रीवाल का बड़ा हिस्सा एक तरफ झुक गया है। बाउंड्रीवाल के मामले की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। जिससे मानक के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा कराया जा सके।बाउंड्रीवाल का निर्माण अक्टूबर माह में पूरा होना है।उसके पहले ही बरसात में बाउंड्रीवाल गिरने से उस पर सवालिया निशान लग रहा है। कार्यदाई संस्था के एई रणंजय चतुर्वेदी ने नाला खुदवाते वक्त बाउंड्रीवाल जेसीबी बाउंड्रीवाल गिरने की बात कह चुके हैं।एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि गिरी बाउंड्रीवाल को दोबारा बनवाया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *