Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > आपरेशन कायाकल्प के काम की परखी हकीकत

आपरेशन कायाकल्प के काम की परखी हकीकत

Spread the love

 

सुनाद न्यूज
30 जुलाई 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा(कानपुर देहात)। शासन की मंशा के अनुरूप आपरेशन कायाकल्प का सच सामने लाने के लिए एआरपी और आईटी आरटी जीओ टैगिंग सर्वे द्वारा आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत स्कूलों व स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में किये गये कार्यो का भौतिक सत्यापन आनलाइन कर रहे हैं। बीएसए रिद्धि पाण्डेय के निर्देश पर सरवनखेड़ा बीआरसी से एआरपी अरुण दीक्षित ने पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन (रजि ) उत्तर प्रदेश द्वारा गोद लिए आंगनवाड़ी केंद्र माण्डा चतुर्थ व प्राथमिक विद्यालय माण्डा आंगनवाड़ी केंद्र गारब प्रथम व प्राथमिक विद्यालय मैथा द्वितीय व खखरा आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय खखरा में आपरेशन कायाकल्प के तहत 19 बिन्दुओं पर कराये गये कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में कराये गये कार्यों का फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह, रवि कुमार , शिखा श्रीवास्तव, पूनम, तूलिका ,कार्यकत्री रीना द्विवेदी , बिलकिश बानो, सुनीता, चन्द्रमुखी मौजूद रहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *