Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > लेखपाल पर हमले का पुरजोर विरोध-अटल त्रिपाठी

लेखपाल पर हमले का पुरजोर विरोध-अटल त्रिपाठी

Spread the love

शुक्रवार को कानपुर देहात की सभी तहसीलों में लेखपाल देगे ज्ञापन

सुनाद न्यूज
29 जुलाई 2022

कानपुर देहात। तहसील रसूलाबाद के लेखपाल साथी विनोद गौतम के अवैध अतिक्रमणकारियों की जांच करने गए थे। जिसमें सुनियोजित ढंग से उनके साथ अवैध कब्जेधारियों ने बदसलूकी व मारपीट की। इसी घटना के विरोध में हैं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अटल त्रिपाठी व जिला मंत्री शिवम यादव ने बताया कि आरोपितों की कोई गिरफ्तारी नही हुई, न ही उनके द्वारा किये गए अवैध कब्जे को गिराया गया। 16 जुलाई को उपजिलाधिकारी रसूलाबाद को संगठन द्वारा नोटिस दी गई।
जिसमे 20 से 24 जुलाई तक लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया था। पूर्व प्रेषित नोटिस के अनुसार उपशाखा रसूलाबाद 26 जुलाई से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरनारत है। लेकिन अभी न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई न ही अवैध कब्जा ढहाया गया। शुक्रवार को जिले की सभी तहसीलों में लेखपाल एसडीएम को ज्ञापन देंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *