Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शिवली बंबे की मिट्टी चुरा ले गए खनन माफिया

शिवली बंबे की मिट्टी चुरा ले गए खनन माफिया

Spread the love

सुनाद न्यूज
20 जुलाई 2022
कानपुर देहात।
खनन माफिया मैथा तहसील में बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं। रात दिन मिट्टी की खुदाई कर बिक्री में लगे रहते हैं। इन माफियाओं ने बंबे की मिट्टी ही खोद डाली हालाकि सिंचाई विभाग इससे अनजान बना हुआ है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान से होकर निकला शिवली का बंबा अब खनन माफियाओं के निशाने पर है। ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि खनन माफिया ने शिवली बंबे के रूरा रोड से भेवान जाने वाली दाहिनी पटरी से करीब डेढ़ सौ मीटर की मिट्टी रातोरात उठा ले गए। और किसी को पता भी नही चला। ग्रामीणों ने बताया कि मिली भगत से माफिया सारा खेल करते हैं। अभी यह पता नही चल पाया कि बंबे की मिट्टी इसी जगह से उठाई गई है। कि और भी कहीं से उठाई गई है। मैथा तहसील में खनन माफिया बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं। मैथा तहसील के निहुटा में अवैध खनन करते दो दिन पहले दो जेसीबी व दो डंपर नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा ने पकड़कर कोतवाली में खड़े कराए थे।जेई सीपी पाल ने बताया कि शिवली बंबे के किनारे से मिट्टी उठाने की बात अभी सामने नही आई है। किसी ने शिकायत भी नही की है।जांच की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *