Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > आफत-आवारा पशु चट कर गए धान की बेल

आफत-आवारा पशु चट कर गए धान की बेल

Spread the love

सुनाद न्यूज
20 जुलाई 2022
कानपुर देहात।
सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे किसानों की खेत में खड़ी धान की बेड़ पर आवारा पशु धावा बोलकर चट कर रहे हैं। बक्सपूर्वा गांव के एक किसान की बारह विस्वा धान की बेड़ आवारा पशु चट कर गए।मैथा तहसील के बक्सपूर्वा गांव के किसान अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 26 किलो हाइब्रिड धान का बीज लाकर पौध डाली थी। बीज,सिंचाई,खाद सहित दस हजार रुपए की लागत आई थी। दो दिन पहले आवारा पशुओं ने धावा बोलकर धान की बेड़ खा डाली। किसान का कहना है कि करीब बारह बीघे में इस बेड से धान की रोपाई होनी थी। किसान ने बताया कि एसडीएम से आवारा पशुओं की शिकायत की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *