Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > पूर्ति निरीक्षक को ढूंढे नही मिल रहे सड़क की पट्टी बना रहे लोग

पूर्ति निरीक्षक को ढूंढे नही मिल रहे सड़क की पट्टी बना रहे लोग

Spread the love

 

घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग का मामला

सुनाद न्यूज
18 जुलाई 22

कानपुर देहात। घरेलू गैस सिलेंडर लगाकर सड़क की संकेतक पट्टी कई दिनों से ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही है। रविवार को संकेतक पट्टी मैथा तहसील के समीप कल्यानपुर-शिवली रोड पर बन रही है। मैथा के पूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र यादव ने स्थलीय जांचकर कार्रवाई की बात कही थी। दो दिनों बाद भी पूर्ति निरीक्षक को सड़क पर संकेतक पट्टी बनाने वाले नही मिले।
कानपुर देहात की मैथा तहसील के शिवली कल्यानपुर रोड पर सड़क के दोनो ओर सफेद संकेतक पट्टी बनाई जा रही है। इस काम में लगे ठेकेदार ने लोडर में पेंट गरम करने के लिए घरेलू खाना बनाने वाले सिलेंडर लगा रखे हैं। साथ ही सड़क पर पेंट की पट्टी बनाने वाली मशीन में भी एक घरेलू गैस सिलेंडर रखकर काम चलाया जा रहा है। कानपुर देहात में होटल,रेस्टोरेंट,दुकानों घरेलू सिलेंडर बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है।रविवार को पूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र यादव ने कहा कि जांच की जा रही है संकेतक पट्टी बनाने लोग नही मिले।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *