Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > युवक ने फांसी लगाकर दी जान,जांच

युवक ने फांसी लगाकर दी जान,जांच

Spread the love

 

  • सुनाद न्यूज
  • 11 जून 2022
  • शिवली। कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव में एक युवक ने आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    रैपालपुर गांव निवासी अमित कुमार (38) बीते डेढ़ वर्ष पहले फ़ालिश का शिकार हो गया था जिसका उपचार चल रहा था। काफी हद तक हालत में सुधार भी हो गया था। इसके बाद भी वह कुंठित रहता था। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। गांव के बाहर खेतों पर खड़े आम के पेड़ में लटककर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। वहाँ से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर मे कोहराम मच गया।पत्नी बन्दना मां शिव रानी व पुत्र दिव्यांश पुत्री नित्या का रो रोकर बुरा हाल था।मृतक के भाई राजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *