Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > मुलायम सिंह की पत्नी साधना की मृत्यु

मुलायम सिंह की पत्नी साधना की मृत्यु

Spread the love

 

सुनाद न्यूज
09 जुलाई 2021
लखनऊ।समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं।मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इनके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थीं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव,मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के बेटे हैं। साधना गुप्ता भी समाजवादी पार्टी की राजनीति में पहले काफी सक्रिय थीं। मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद औरैया के बिधूना की निवासी साधना गुप्ता ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *