जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार गोली मार दी गई। ये घटना उस वक्त हुई जब आबे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध शख्स को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने पूर्व पीएम को पीछे से गोली मारी। पुलिस ने उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली है।