अधिवक्ताओं ने राज्यमंत्री व पूर्व सांसद का किया स्वागत

 

सुनाद न्यूज
02 जुलाई2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा,कानपुर देहात। प्रतिभा शुक्ला के बाल विकास पुष्टाहार एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार तहसील आगमन पर लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव महामंत्री कुलदीप तिवारी ने अधिवक्ता साथियों के साथ उन्हें बुकें भेंटकर उनका स्वागत किया। इसी के साथ मंत्री प्रतिभा शुक्ला को गदा व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी को फरसा भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अधिवक्ताओं के स्वागत से गदगद होकर कहा उनकी समस्याओं का निस्तारण गंभीरता से कराया जायेगा ‌। इस मौके पर अधिवक्ता, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ,रविकांत कमल ,विनोद अवस्थी, सुमित पाठक ,उमाकांत त्रिपाठी, राजीव दीक्षित, विजयकांत दीक्षित, मोनू पांडेय, जनार्दन सिंह यादव मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *