Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > आलाहाकिम को शिकायत देने को उमड़ी भीड़

आलाहाकिम को शिकायत देने को उमड़ी भीड़

Spread the love

 

बड़ी संख्या में नही दर्ज करा पाए शिकायत,मनमसोसकर लौटे

  • सुनाद न्यूज
    02 जुलाई 2022
    कानपुर देहात। मैथा में जिलास्तरीय तहसील समाधान दिवस में अपनी शिकायत दर्ज कराने दूर दूर से आए ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। घन्टो लाइन लगाने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग शिकायत के लिए पंजीकरण नही करा पाए। और मन मसोसकर वापस लौट गए। जब कि सुनाद न्यूज ने पहले ही पंजीकरण के लिए दो टेबल लगाये जाने की मांग उठाई थी। यह हाल तब है जब जिले की डीएम नेहा जैन,सीडीओ सौम्या पांडेय,एसपी सुनीति हाल में शिकायतें सुन रही थी। बाहर घन्टो पंजीकरण कराने के लिए ग्रामीण जूझ रहे थे। बाद में पहुंची प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला से ग्रामीणों ने शिकायत की। इस पर मंत्री ने डीएम को निर्देशित किया। तहसील स्तरीय अधिकारियों ने तैयारियों में लापरवाही बरती। जिससे अव्यवस्था हावी रही। मात्र 128 लोग ही शिकायत दर्ज करा सके। और दो शिकायतें निस्तारित हुई।डीएम ने बीडीओ महिमा विद्यार्थी को भी लताड़ लगाई। इस मौके पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी,एसडीएम महेंद्र कुमार,तहसीलदार पूर्णिमा सिंह,डीडीओ गोरखनाथ भट्ट मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *