Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > मैथा के लेखपाल पर उगाही का आरोप,ज्ञापन सीएम को भेजा

मैथा के लेखपाल पर उगाही का आरोप,ज्ञापन सीएम को भेजा

Spread the love

 

सुनाद न्यूज
02 जुलाई 2022

कानपुर देहात। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट)के किसानों ने एक मैथा तहसील के एक लेखपाल पर उगाही का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम महेंद्र कुमार को सौंपा। किसानों ने लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है।
भानू गुट के युवा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने ज्ञापन में कहा कि खलकपुर में तैनात लेखपाल अपने प्राइवेट कर्मियों द्वारा अवैध वसूली करता है। चाट बंदी के आदेश होने के बावजूद किसान रूबी देवी की भूमि नापने के लिए बीस हजार रुपए की मांग की जा रही है।झाडापुरवा के राजकुमार से लेखपाल भूमि नापने के लिए कहा तो नक्शा नहीं होने का हवाला देकर टरका रहा है।ब्लॉक अध्यक्ष राज कुशवाहा ने कहा अगर 9 जुलाई तक लेखपाल को नहीं हटाया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बाबत बात करने के लेखपाल ने फोन नही उठाया।
इस मौके पर देव सिंह ब्लाक महासचिव, राजकुमार ट्रेलर, राज कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, भुवनेश कुमार कुरील मोहन, माधव यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष मैथा ब्लॉक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *