अधिकारियों को न दिखे कमी,साफ सफाई कराई
सुनाद न्यूज
01 जुलाई 2022
कानपुर देहात। शनिवार को तहसील मैथा में समाधान दिवस डीएम नेहा जैन व एसपी सुनीति की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। आलाधिकारियों के तहसील दिवस में आने को लेकर माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई दे रही हैं। कई महीनों से जो साफ सफाई नही हुई थी। उसको साफ करना शुरू कर दिया गया। ताकि आलाहाकिम के सामने सब चाक चौबंद दिखाया जा सके। वहीं एसडीएम महेन्द्र कुमार व तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षको की बैठक ली। ताकि कोई कमी न रह जाए।
