Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > राजेश शुक्ला का दिल्ली दौरा,राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्राप्त किया मार्गदर्शन

राजेश शुक्ला का दिल्ली दौरा,राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्राप्त किया मार्गदर्शन

Spread the love

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला, संगठनात्मक विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन

राजू शुक्ला

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में चौबेपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान श्री राजेश शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  से स्नेहपूर्ण संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को जनसेवा एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। मालूम हो कि अकबरपुर रनियां विधान सभा सीट से राजेश मजबूती के साथ दावेदार बनकर उभरे है। और उन्होंने गांव गांव जनसंपर्क का अभियान चला रखा है। जिससे विरोधियों की हवाइयां उड़ी हुई है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *