Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > न्यायिक कर्मचारियों ने निबंध लेखन में आजमाए हाथ

न्यायिक कर्मचारियों ने निबंध लेखन में आजमाए हाथ

Spread the love

पहले दिन अधिवक्ताओं व दूसरे दिन न्यायिक कर्मचारियों ने निबंध लेखन में किया प्रतिभाग

23 सितंबर दिन बुधवार को निबंध लेखन के विजेताओं को जिला जज महोदय करेंगे सम्मानित

अभिनव अग्निहोत्री 

कानपुर देहात। हिंदी विधि प्रतिष्ठान कानपुर देहात द्वारा आयोजित हिंदी सप्ताह के द्वितीय चरण के कार्यक्रम में न्यायिक कर्मचारियों की निबंध प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई। न्यायिक कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया हिंदी विधि के संयोजक अपर जिला जज शरद त्रिपाठी,समिति के सदस्य सीजेएम रणविजय सिंह व सचिव प्रदीप पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग शैलेंद्र तिवारी व प्रशांत मिश्रा का रहा। 23 सितंबर दिन बुधवार को अपराहन 2.30 को पुरस्कार वितरण व समारोह मनाया जाएगा। पुरस्कार वितरण हिंदी विधि प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जिला जज व समस्त न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *