कानपुर देहात में प्रमुख पदों पर तैनात हुई महिला अधिकारी
डीएम,सीडीओ,एसपी,एडीएम के पद पर महिलाओं को सरकार ने दी तैनाती
महिला सशक्तीकरण की अच्छी पहल
सुनाद न्यूज टीम
27 जून 2022
कानपुर देहात। जिले में प्रमुख पदों पर महिलाओं की तैनाती होने से इसे महिला सशक्तीकरण की अच्छी पहल माना जा रहा है। कानपुर देहात में डीएम के पद पर नेहा जैन,सीडीओ सौम्या पांडेय पहले से ही सेवाएं दे रही थी। अब योगी सरकार ने एसपी ममगाई को हटाकर नए एसपी के रूप में सुनीति की तैनाती कर दी है। हालाकि एडीएम गरिमा सिंह,मैथा की तहसीलदार पूर्णिमा सिंह,नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा,मैथा की बीडीओ महिमा विद्यार्थी,डीपीआरओ नमिता शरण आदि महिला अधिकारी काम कर रही हैं। जिसे महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की अच्छी पहल माना जा रहा है।
