Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > हिंदी दिवस सप्ताह-अधिवक्ताओं ने निबंध प्रतियोगिता में लिया भाग

हिंदी दिवस सप्ताह-अधिवक्ताओं ने निबंध प्रतियोगिता में लिया भाग

Spread the love

अभिनव अग्निहोत्री

कानपुर देहात। जिले के जनपद न्यायालय में हिंदी विधि प्रतिष्ठान के संयोजन में,जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में व सचिव प्रदीप पांडेय के सक्रिय सहयोग से मनाए जा रहे हिंदी सप्ताह के प्रथम चरण में अधिवक्ताओं की निबंध प्रतियोगिता गुरुवार को आयोजित की गई ।तीन विषय अधिवक्ताओं को दिए गए। और अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। सचिव प्रदीप पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारूप में गत वर्षो की तुलना में कुछ परिवर्तन किया गया। अभिवचन के स्थान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिससे वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ युवा अधिवक्ताओं का भी मनोबल बढ़ा। प्रतिभाग करने वालों में एकीकृत बार के अध्यक्ष राधेश्याम कटियार,पूर्व अध्यक्ष राकेश मिश्रा प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता दाण्डिक विजय सिंह, शासकीय अधिवक्ता केके सिंह व विशाल सिंह,गीतेश अग्निहोत्री ,राजीव दीक्षित ,सर्वेंद्र सिंह, श्रीकांत गौतम, जितेंद्र सविता,विकास गुप्ता,प्राची बाजपेई,गीता,ज्योति मिश्रा रही। पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी व पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा का कार्यक्रम में अभूतपूर्व सहयोग रहा। सचिव प्रदीप पांडेय ने सभी प्रतिभागियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को आएगा। एक भव्य कार्यक्रम में पुरस्कार होगा। शुक्रवार को इसी क्रम में न्यायिक कर्मचारियों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *