बकरी व्यापारी का थैला छीनने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी,तीसरे की हो रही तलाश-इंस्पेक्टर
अभिनव अग्निहोत्री
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र में बकरी व्यापारी के साथ तीन दिन पहले झपटमारी कर 24 हजार रुपए मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक व 29 हजार रुपए बरामद किए गए है। आरोपियों पर जिले में अन्य जगहों पर घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात पुलिस ने बताई है। तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
सोमवार 14 सितंबर को शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी गांव निवासी बकरी व्यापारी शमशाद से जुगराजपुर बिठूर तथा हृदयपुर गांव के बीच अपाचे सवार तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा मारपीट कर 24 हजार रुपए व मोबाइल फोन छीन लिया गया था। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर बदमाशो की की तलाश की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार शर्मा,एस आई अजय कुमार, सिपाही अरुण कुमार,बोबी सिंह, अतुल प्रताप सिंह, गौरव कुमार तथा दाऊजी ने सिंहपुर गांव के पास घेराबंदी कर ली। सुबह करीब साढ़े दस बजे दो युवक बाइक से आते दिखाई दिये जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार सरैया लालपुर गांव निवासी वैभव सिंह भदौरिया व इसका साथी मोहल्ला खमार लालपुर निवासी संगम उर्फ छोटू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों के घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
जिले में घूम घूमकर घटनाओं को दे रहे थे अंजाम
पकड़े गए आरोपियों ने बकरी व्यापारी शमशाद के साथ घटना को अंजाम देने वाले बदमाशो ने कई अन्य थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दिया है। शिवली इंस्पेक्टर के मुताबिक रुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की जेब से 34 हजार रुपए छीन लेने,शाहजहांपुर थाना सट्टी में एक व्यक्ति से 18 हजार रुपए की टप्पेबाजी करने की घटनाओं को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति की है। उनके कब्जे से बरामद बाइक उन लोगों द्वारा राही ढाबा सिकंदरा से तीन सितंबर को चोरी करने की स्वीकारोक्ति की है। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से लूट व छिनैती की घटनाओं के 29 हजार रुपए बरामद हुए हैं।
कानपुर नगर व देहात में दर्ज है आरोपियों पर कई मामले
इंस्पेक्टर शिवली ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वैभव सिंह भदौरिया के खिलाफ जनपद कानपुर नगर एवं देहात के विभिन्न थानों में दस मुकदमें व संगम कुशवाहा के खिलाफ कानपुर देहात के अलग-अलग थानों से चार मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।