Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > लेखपालों ने नहीं किया काम,ज्ञापन देकर जताया विरोध

लेखपालों ने नहीं किया काम,ज्ञापन देकर जताया विरोध

Spread the love

लेखपालों के खिलाफ विद्वेषवश की जा रही कार्रवाइयों की हो जांच-उत्कर्ष त्रिपाठी अध्यक्ष,हर्षित त्रिपाठी मंत्री,मैथा तहसील

अभिनव अग्निहोत्री

कानपुर देहात। भ्रष्टाचार निवारण संगठन,एंटी करप्शन,विजिलेंस द्वारा लेखपालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही व अयोध्या की तहसील सोहावल के लेखपाल उत्कर्ष दीप पर की गई कार्यवाही से जिले के लेखपाल आहत है। लेखपालों ने शनिवार को मैथा तहसील में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। ज्ञापन के माध्यम से लेखपाल संघ ने लेखपालों पर की जा रही गलत अनुचित फर्जी एवं दुर्भावना पूर्ण ढंग से ट्रैप कार्यवाही पर रोक लगाई जाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के मैथा तहसील अध्यक्ष उत्कर्ष त्रिपाठी एवं मंत्री हर्षित त्रिपाठी ने एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देते हुए बताया कि लेखपाल राजस्व विभाग का मेहनती ईमानदार एवं जनता से सीधे जुड़ा हुआ अग्रिम पत्रिका कर्मचारी है शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ-साथ भूमि विवादों पैमाइश अतिक्रमण एवं अन्य राजस्व कार्यो का दायित्व पूरी निष्ठा से करता है। भूमि विवाद पैमाइश अतिक्रमण हटाने अथवा किसी व्यक्ति के अवैध कार्य को नियमों के विपरीत न किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति अथवा दलाल द्वारा लेखपाल से रंजिश रखना आम बात है कई बार असंतुष्ट व्यक्ति अपने निजी स्वास्थ्य अथवा दुर्भावना ग्रस्त होकर लेखपाल को झूठे मामले में फसाने का प्रयास करता है। वर्तमान में एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता शिकायतकर्ता की प्रति भूमि उसकी रंजिश एवं शिकायत के उद्देश्य तथा संबंधित कार्य में लेखपाल की वास्तविक भूमिका का पर्याप्त परीक्षण किए बिना ट्रैप कार्यवाही किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही है। 20 अगस्त को जनपद अयोध्या की तहसील सोहावल में कार्यरत लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध हुई कार्यवाही से लेखपाल संघ आहत है। ज्ञापन के माध्यम से लेखपाल संघ ने उत्कर्ष द्वीप के विरुद्ध हुई कार्यवाही की पुलिस विभाग से स्वतंत्र निष्पक्ष जांच एसआईटी टीम गठित कर कारवाये जाने एवं ट्रैप कार्यवाही से पूर्व अनिवार्य जांच एवं फर्जी दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही पर रोक लगाई जाने की मांग की है। ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से नितिन बाजपेई, सुजीत सिंह,कामता मिश्रा, राजनारायण,नंदलाल,धर्मेंद्र कुमार,धर्मेंद्र तिवारीअवनीश प्रताप सिंह,अंकित पाल,अर्पित श्रीवास्तव,सर्वेश पाल,ममता सिंह,दिव्या सचान,विभा सिंह,वर्षा पाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *