कानपुर। अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले की तिरंगा यात्रा बुधवार को संसदीय क्षेत्र से होकर निकलेगी। जिसका कानपुर नगर के अलावा कानपुर देहात में जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दिशा समिति के सदस्य,शाहपुर के प्रधान व भुजपुरा जिला पंचायत सीट के भावी प्रत्याशी भरत सिंह सेंगर एडवोकेट ने बताया कि मैथा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। यात्रा कानपुर नगर के भौती से शुरू होगी। इसके बाद कानपुर देहात के रायपुर से होकर रनियां पड़ाव,अकबरपुर,मंडी समिति रूरा,के बाद कस्बा रूरा,शिवली पहुंचेगी। यात्रा का समापन बाघपुर में होगा।