मध्य प्रदेश विधानसभा में आयोजित युवा संसद में कानपुर देहात रसूलाबाद लोहिया नगर के अक्षत तिवारी ने अपने विचार रख बढ़ाया मान
रसूलाबाद,कानपुर देहात। युवा वक्ता एवं कृषि से स्नातक कर रहे लोहिया नगर रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी छात्र अक्षत तिवारी 13 एवं 14 अगस्त को मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल में आयोजित युवा संसद में प्रतिभाग किया। अक्षत तिवारी ने युवा संसद में पर्यावरण एवं समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे ।

लोहिया नगर निवासी अक्षत तिवारी पूर्व में भी विभिन्न मंचों पर अपने विचार एवं वक्तृत्व कौशल प्रस्तुत कर चुके हैं। युवा संसद के इस महत्वपूर्ण मंच पर वे युवाओं की भूमिका, समानता और राष्ट्ररहित से जुड़े विषयों पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रख चुके है । रामा यूनिवर्सिटी में शिक्षारत अक्षत कोइस अवसर पर बोलने का अवसर मिला जिस पर उन्होंने कार्बन क्रेडिट एवं अन्य विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए ये आवासीय कार्यक्रम मध्य प्रदेश के भोपाल विधान सभा में संपन्न हुआ । वह रसूलाबाद के सुशील तिवारी के पुत्र है। जिले व रसूलाबाद का मान बढ़ाने को लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।