Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > चंद्रपाल अध्यक्ष,प्रबंधक रामदास,उप प्रबंधक प्रताप बने

चंद्रपाल अध्यक्ष,प्रबंधक रामदास,उप प्रबंधक प्रताप बने

भेवान गांव स्थित बुद्ध लाल वर्मा इंटर कॉलेज भेवान की प्रबंधन समिति का चुनाव भारी गहमागहमी,तनातनी व सरगर्मी के बीच हुआ

कई दशक तक।प्रधानाचार्य  व पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय बुद्ध लाल वर्मा गुट का हुआ सफाया

कानपुर देहात।शिवली क्षेत्र के भेवान गांव स्थित बुद्ध लाल वर्मा इंटर कॉलेज भेवान की प्रबंधन समिति का चुनाव चुनाव अधिकारी सह विद्यालय निरीक्षक कुलदीप वर्मा की मौजूदगी में काफी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी तनातनी थी। चुनाव में कुल 44 मतदाताओं में से 36 लोगों ने पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर चंद्रपाल वर्मा को 24 मत हासिल हुए जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय बुद्ध लाल वर्मा की पत्नी मुन्नी देवी को मात्र 12 मतों पर संतोष करना पड़ा वहीं प्रबंधक पद पर रामदास वर्मा को 24 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी पूर्व प्रबंधक बुद्ध लाल वर्मा की पुत्री एवं इससे पहले प्रबंधक रही कंचन वर्मा को मात्र 12 मत ही हासिल हो सके। उपाध्यक्ष पद पर गीता देवी को 24 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बेचेलाल वर्मा को मात्र 12 मतों पर संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार उप प्रबंधक पद पर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी प्रताप सिंह राजपूत को 24 मत प्राप्त हुए उनके प्रतिद्वंद्वी केरम सिंह को 12 मत ही प्राप्त हो सके। कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। प्रबंध समिति के चुनाव में अंतिम दौर तक दोनों पक्षों के बीच उठा पटक जारी रही। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का प्रबंध समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारी के निर्वाचित होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष वर्मा छेदीलाल वर्मा,पूर्व प्रधान चंद्रशेखर राजपूत,विमलेश तिवारी आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। संकलन अभिनव अग्निहोत्री

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *