Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > जिलाधिकारी कपिल सिंह सोमवार को मैथा में समाधान दिवस पर सुनेंगे शिकायतें

जिलाधिकारी कपिल सिंह सोमवार को मैथा में समाधान दिवस पर सुनेंगे शिकायतें

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मैथा में 17 अगस्त को आयोजित होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस

कानपुर देहात, 16 अगस्त 2026।जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह के निर्देशानुसार अगस्त माह का तृतीय शनिवार दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस अब दिनांक 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को प्रातः 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मैथा में आयोजित किया जाएगा तथा तहसील रसूलाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सिकंदरा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन व तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जनपद, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के समस्त अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 17 अगस्त 2026 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं। संकलन अभिनव अग्निहोत्री 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *