Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > खेल > अशोक अवस्थी स्काउट प्रशिक्षण में सफल

अशोक अवस्थी स्काउट प्रशिक्षण में सफल

Spread the love

सुनाद न्यूज
26 जून 2022

कानपुर देहात। बाघपुर इंटर कालेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक व जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अशोक कुमार अवस्थी ने शिक्षको के लिए प्रशिक्षण के लिए अर्ह प्राथमिक सहायक लीडर ट्रेनर परीक्षा उत्तीर्ण की है। राष्ट्रीय ट्रेनर सेंटर पचमढ़ी मध्यप्रदेश मुख्यालय द्वारा अप्रैल परीक्षा आयोजित की गई थी। शनिवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। बाघपुर में स्काउटिंग में सफलता के कई सोपान चढ़ने वाले अशोक अवस्थी के समय राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार में बड़ी संख्या में स्काउट गाइड का चुना जाना उनकी उपलब्धि माना जाता है।प्रशिक्षण में सफलता अर्जित करने पर स्काउट के प्रदेश मुख्यायुक्त व लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रभात कुमार,स्काउट के जिला मुख्यायुक्त एवम जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी प्रधानाचार्य परिषद के प्रादेशिक संरक्षक रवि शंकर तिवारी, जिला सचिव एवं जिला संगठन आयुक्त शशि कुमार शर्मा ,जिला आयुक्त श्री योगेश मिश्र, कल्पना शुक्ला मुख्यालय आयुक्त मुन्नू गुप्त व नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने खुशी जताई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *