राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया महिला थाने का निरीक्षण
सुनाद न्यूज टीम
24 जून 2022
लखनऊ। महिला कल्याण,बालविकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को हजरतगंज महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी दुर्गावती से कार्यविधि की जानकारी। साथ ही दर्ज रिपोर्ट पर महिलाओं को फोन कर उनसे बात कर जानकारी ली। हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि महिलाओं के साथ हुए अपराध की जांच ततपरता के साथ होनी चाहिए।
