Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बड़े भाई को छोटे भाइयों ने पीटकर मार डाला

बड़े भाई को छोटे भाइयों ने पीटकर मार डाला

Spread the love

जांच करती फोरेंसिक टीम

शिवली कोतवाली के बैरी बस्ता गांव में हुई घटना

सुनाद न्यूज
24 जून2022

कानपुर देहात। शराब के नशे में गाली गलौच कर रहे दो छोटे भाइयों को मना करना बड़े भाई को मंहगा पड़ गया। नाराज दोनो छोटे भाइयों ने बड़े भाई की डंडों से पिटाई कर दी। घायल भाई की मौत हो गई। घटना बीती देर रात की है। पुलिस ने आरोपी दोनो भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है।
घटनाक्रम के मुताबिक कानपुर देहात की कोतवाली शिवली की ग्राम सभा शोभन के मजरा बैरी बस्ता का रहने वाला एक हाथ से दिव्यांग राजकुमार (33) अपने दरवाजे पर बुधवार की देर शाम बैठा था। उसी समय घर के सामने वाली सड़क से राजकुमार के सगे छोटे भाई धीरू व वीरू निकले। शराब के नशे में राजकुमार को गालियां बकने लगे। विरोध करने पर राजकुमार के साथ डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। देर रात राजकुमार की घर पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रीती की सूचना पर गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच शुरू की। मृतक बाघपुर के एक होटल पर हलवाई का काम करता था।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि गाली गलौच के दौरान उत्तेजित छोटे भाइयों धीरू,वीरू ने बड़े भाई राजकुमार के पेट में डंडे से वार कर दिया। देर रात उसकी मौत हो गई। गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाफाइल फोटो
राजकुमार अपने तीन भाईयों धीरू,वीरू,राजेश व मां सरला से अलग बांस बल्ली पर छप्पर व पालीथीन डाल कर पत्नी प्रीती व बच्चों सौरभ(3) व संध्या(2) के साथ रहता था। इसी घर के दरवाजे पर बैठा था। राजकुमार की मौत होने से दोनो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *