Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > विनोद मिश्रा एसओजी प्रभारी,प्रमोद शुक्ला को भोगनीपुर की कमान

विनोद मिश्रा एसओजी प्रभारी,प्रमोद शुक्ला को भोगनीपुर की कमान

भोगनीपुर कांड के बाद एसपी ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई थाना प्रभारियों का किया स्थानांतरण

कानपुर देहात,12 जून 2023। भोगनीपुर में तत्कालीन इंस्पेक्टर सहित पुलिस कर्मियों ने व्यापारी मनीष से पचास किलो चांदी लूट ली थी। जिसके बाद औरेया पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था। अब एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जिले में कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा को एसओजी प्रभारी बनाया है। लूटकांड के बाद भोगनीपुर की कमान प्रमोद शुक्ला को दी गई है। भोगनीपुर के क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को बरौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। रसूलाबाद के इंस्पेक्टर रामगोविन्द मिश्रा मीडिया सेल प्रभारी होगे। निरीक्षक सुरजीत को रसूलाबाद,विजय कुमार सिंह को डेरापुर,संजेश कुमार को गजनेर,अमरेंद्र बहादुर सिकन्दरा,अनिल कुमार को मूसानगर,देवेंद्र विक्रम सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम भोगनीपुर बनाया गया है। उपनिरीक्षक शिवशंकर को सट्टी थाने की कमान थमाई गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *