Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > अधिकारियों व ग्राम प्रधान ने मिलकर खाली कराई बेशकीमती जमीन

अधिकारियों व ग्राम प्रधान ने मिलकर खाली कराई बेशकीमती जमीन

Spread the love

मैथा के बाघपुर में शिवली कल्यानपुर रोड किनारे बेशकीमती जमीन का मामला

कानपुर देहात,11 जून 2023। तहसील के बाघपुर में बेशकीमती जमीन पर हो रहे कब्जे को नापजोख के बाद हटा दिया गया। और मेड़बंदी कराई गई है। महिला ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत तहसील में अधिकारियों से की थी।
मैथा तहसील के शिवली कल्यानपुर रोड पर एएनएम सेंटर के बगल में आठ विस्वा जगह राज्य सरकार के नाम खतौनी में दर्ज है। ग्राम प्रधान अर्चना गौतम ने बताया कि इस बेशकीमती जगह पर पीछे प्लाटिंग कर रहे व्यक्ति ने सरकारी जगह से रास्ता बनाकर निकलना व कब्जा करना शुरू कर दिया।

नायब तहसीलदार व लेखपाल ने प्रधान के साथ मिलकर लगाया बोर्ड

एक माह तक शिकायत शिकवे के बाद नायब तहसीलदार मनोज कुमार रावत व लेखपाल राजनारायन ने जगह की नापजोख कराकर जेसीबी से मेड़बंदी करा दी। साथ ही राज्य सरकार की जगह का बोर्ड भी लगा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि बेशकीमती जगह से कब्जा हटवाकर जगह की मेड़बंदी कराई गई है। साथ ही बोर्ड भी लगवा दिया गया है।
अधिकारी कहिन-–

बाघपुर में बेसकीमती जमीन पर कब्जा हटवाकर जमीन खाली करा ली गई है।-जितेंद कटियार,एसडीएम मैथा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *