Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > सूर्या मर्डर केस के मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़,यह हुआ हाल

सूर्या मर्डर केस के मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़,यह हुआ हाल

Spread the love

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मारा गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में सूर्या पर चाकू से हमला किया गया था। फिर, गंभीर रूप से घायल सूर्या को आनन-फानन में नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी तरफ सूर्या मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद का गाजियाबाद के खोड़ा में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने असद के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। असद, खोड़ा में गैंग चलाता था। असद पर बकरीद के दिन सूर्या को बुलाकर उसकी  हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *