Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > नही पहुंचे डीएम,180 ने दर्ज कराई शिकायतें

नही पहुंचे डीएम,180 ने दर्ज कराई शिकायतें

Spread the love

डीएम की जगह एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार ने सुनी शिकायते

कानपुर देहात। मैथा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कपिल सिंह को आना था। कतिपय कारणों से वह नही आ सके। हालाकि जिलाधिकारी ने अकबरपुर तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनी। उनकी जगह एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह ने एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला व तहसीलदार सुनील कुमार के साथ लोगों की शिकायतों को सुना।

फरियादी उमड़े सबसे ज्यादा रही राजस्व विभाग की शिकायतें

180 शिकायतें दर्ज हुई, शिकायतों में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 118 विकास खण्ड मैथा की 17 ,विद्युत की 14 शिवली पुलिस की 10,आपूर्ति विभाग की 10,रूरा पुलिस की 2, डीएफओ की 2,एसएचओ रसूलाबाद पीडब्लूडी,सीएमओ,मंडी परिषद,जल निगम,कृषि विभाग की एक एक शिकायत आई।

180 शिकायतों में एक का मौके पर हो पाया निपटारा

विद्युत विभाग की एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह व एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें।

मौके पर मौजूद रहे अन्य विभागों के अधिकारी

इस मौके पर नायब तहसीलदार सुधीर कुमार जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार त्रिपाठी डीपीओ डा राम बदन सिंह शिवली कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह पीएचसी प्रभारी मैथा डा सिद्धार्थ पाठक सीडीपीओ सुनीता बैस एडीओ सहकारिता विपिन त्रिपाठी एसडीओ विद्युत बृजेन्द्र कुमार जेई पुनीत शर्मा एडीओ समाज कल्याण धीरज सविता मुख्य सेविका वर्षा सविता, मोनम तिवारी कानूनगो नन्दकिशोर सहित अन्य तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *