बैरी के महाकालेश्वर में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया पूजन

कानपुर देहात। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित सोमनाथ संकल्प महोत्सव में सहभाग कर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बैरी के महाकालेश्वर शिव मंदिर दर्शन के बाद पूजन अर्चन किया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस्माइल पर राज्यमंत्री ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा एवं राष्ट्रीय आत्म गौरव के पुनर्जागरण का शंखनाद है।भारत की जड़ों से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी के लिए बेहद खुशी का दिन है। सबको विजय और पुनर्जागरण के इस दिन को याद रखना चाहिए। साथ ही सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास भी सभी को पढ़ना चाहिए। इस मौके पर धर्मेंद्र गौतम,जयपाल सिंह यादव, पुजारी छोटे मिश्रा,पंडित श्रीकांत शुक्ला,घनश्याम त्रिवेदी, उत्तम शुक्ला,लालबिहारी तिवारी,विशाल मिश्रा, सुरेश मिश्रा, प्यारेलाल भारती, मौजूद रहे

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *