Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > सभी को सम्मान देने से बढ़ेगा भाईचारा

सभी को सम्मान देने से बढ़ेगा भाईचारा

Spread the love

शिवली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खण्ड मैथा की एक बैठक नगर पंचायत गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में जिले के व्यवस्था प्रमुख रमाशंकर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा व सामंजस्य बनाना चाहिए। जिससे राष्ट्रवाद मजबूत होगा।जिला सह बौद्धिक प्रमुख अमरनाथ ने कहा कि भारतीय प्राचीन व्यवस्था में।सभी वर्गों का अपनी अपनी जगह स्थान है। सभी मिलकर काम करते थे। उसी भाई चारे की जरूरत है। जिला सदभाव समिति के नमो नारायण, जिला सह कार्यवाह अनिरुद्ध ने कहा कि सबको सम्मान देने से हिंदुत्व मजबूत होगा। खण्ड कार्यवाह अनुराग बाजपेयी,खण्ड प्रचारक रामनारायण मंडल कार्यवाह अभिषेक,रोहित,अनिल,मनीष ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर कर्मकांत,विजय कुमार,कमलेश,हरिनारायण आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *