Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > मैथा तहसील में 347 प्रगणक करेंगे 356 खंड की जनगणना

मैथा तहसील में 347 प्रगणक करेंगे 356 खंड की जनगणना

Spread the love

कानपुर देहात। जनगणना कार्य को लेकर मैथा तहसील में तैयारियां की जा रही है। प्रगणकों व सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण 22 अप्रैल से शुरू होगा। शुक्रवार को एसडीएम राजकुमार पांडेय व तहसीलदार सुनील कुमार तैयारियों व्यस्त रहे। तहसीलदार व चार्ज अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य को लेकर तहसील को 356 ब्लाक में बांटा गया है। इसके लिए 347 प्रगणक व 58 सुपरवाइजर लगाए गए है। नगर पंचायत शिवली के चार्ज अधिकारी ईओ मनीष कुमार बनाए गए है। साथ ही 29 कर्मी जनगणना में लगाए गए है। उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय को उपजिला जनगणना अधिकारी बनाया गया है।उपजिला जनगणना अधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि प्रगणकों व सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण के लिए छह ट्रेनर लगाए गए है। प्रशिक्षण 22 अप्रैल से छह मई तक बाघपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। प्रशिक्षण 45-45 के बैच में कराया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *