Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > सिपाही के साथ हुआ बड़ा हादसा,माहौल गमगीन

सिपाही के साथ हुआ बड़ा हादसा,माहौल गमगीन

Spread the love

कानपुर देहात।कहिंजरी चौकी में तैनात सिपाही केशव देव की दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें वापस चौकी आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिला आगरा के थाना खांडा के बरहन गांव निवासी केशव देव यादव कहिंजरी चौकी में आरक्षी के पद पर तैनात थे। सोमवार की शाम सरकारी बाइक से कहिंजरी चौकी जा रहे थे। रसूलाबाद कानपुर रोड पर हसानंद विद्यालय के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। सीओ आलोक कुमार व थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह मौके पर मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *