कानपुर देहात के बड़े भाजपा नेता का निधन , छाया शोक
कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक की परौख गाँव मे गांव चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।जिले के भाजपाइयों में शोक लहर दौड़ गई है।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक की हाई अटैक से मृत्यु हो गई है।विनोद नायक(45) सिकंदरा के रहने वाले थे। परौख गांव में गांव चलो अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे इस दौरान उनका हार्ट अटैक आया कार्यकर्ताओं ने तुरंत अकबरपुर सरकारी अस्पताल में लेकर आए उनको डॉक्टर ने कार्डियोलॉजी कानपुर रेफर कर दिया जिला अध्यक्ष रेणुका सचान को सूचना मिलते ही तुरंत कानपुर कार्डियोलॉजी ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने भाजपा की भारी क्षति बताया है।
