Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > सुन्दरकाण्ड पाठ से मिलती है हनुमान जी की कृपा-बृजेश तिवारी

सुन्दरकाण्ड पाठ से मिलती है हनुमान जी की कृपा-बृजेश तिवारी

Spread the love

कानपुर देहात ।सुन्दर काण्ड रामचरित मानस का वह हिस्सा है जो हनुमान जी की वीरता, भक्ति और बुद्धिमत्ता का अद्वितीय एवं अनुपम उदाहरण है। जो मानव के जीवन के लिए एक बड़ी सीख देती है। यह बाल शिवली क्षेत्र के धार्मिक स्थल शोभन के कामख्या मंदिर में आयोजित सुंदर काण्ड के दौरान क्षेत्रीय संयोजक बुंदेलखंड क्षेत्र भाजपा व लक्ष्मी हास्पिटल के चेयरमैन बृजेश तिवारी ने कही। उन्होंने कहा किइस पाठ को नियमित रूप से पढ़ने से जीवन में कई प्रकार के लाभ होते है। आध्यात्मिक, मानसिक, भावानात्मक और भौतिक रूप से सुंदर काण्ड का पाठ करने से मान्यता है कि व्यक्ति की साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव भी कम हो जाता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीष तिवारी,मानस तिवारी,शीलू शुक्ला, कौशल मिश्रा,अजय मिश्रा, उपेंद्र त्रिवेदी,पारस तिवारी,उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी,सनत त्रिवेदी,चंद्र कुमार मिश्रा,निर्मल तिवारी, सुनील मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *