Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > फेरबदल-प्रवीण कुमार सर्विलांस सेल,धीरेन्द्र सिंह डेरापुर के प्रभारी

फेरबदल-प्रवीण कुमार सर्विलांस सेल,धीरेन्द्र सिंह डेरापुर के प्रभारी

Spread the love

कानपुर देहात। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार देर रात पुलिस महकमे में फिर से।फेरबदल किया है। एसपी ने नौ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी है।  रसूलाबाद के निरीक्षक अपराध धीरेन्द्र सिंह को अब थाना डेरापुर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सर्विलांस सेल में तैनात प्रवीण कुमार को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार को अब थाना बरौर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। बरौर की कमान संभाल रहीं उपनिरीक्षक अमिता वर्मा को अब थाना एएचटीयू भेजा गया है। जयप्रकाश शर्मा को सर्विलांस सेल से हटाकर स्पेशल टीम का प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन में तैनात चार उपनिरीक्षकों को थानों में तैनाती दी गई है। रमेश चन्द्र को थाना रसूलाबाद, इकबाल हुसैन को थाना गजनेर और अवधेश सिंह व राजेन्द्र सिंह को थाना रूरा में नई तैनाती मिली है। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नव-नियुक्ति स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश दिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *