गैस की समस्या बताएं कंट्रोल रूम से राहत पाएं

गैस की समस्या हेतु स्थापित कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 7839564647 पर करें संपर्क

 

कानपुर देहात।घरेलू गैस सिलेंडरों एवं ईंधन की उपलब्धता से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला पूर्ति कार्यालय, कानपुर देहात में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। जिला पूर्ति कार्यालय, कानपुर देहात में स्थापित कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 7839564647 निर्धारित किया गया है। इस नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कंट्रोल रूम के संचालन हेतु पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। प्रथम पाली में अलका श्रीवास्तव (पूर्ति लिपिक) प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक, द्वितीय पाली में मीनाक्षी यादव (पूर्ति लिपिक) अपराह्न 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक तथा तृतीय पाली में विशाल कुमार (पूर्ति लिपिक) सायं 06:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक कंट्रोल रूम में कार्य करेंगे। नामित कार्मिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करते हुए नियमानुसार उनका निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संपादित करने हेतु सह नोडल के रूप में अकबरपुर में गौरव राजपूत 6307020565, सत्येंद्र यादव तहसील मैथा 9140245436, अशोक कुमार तहसील सिकंदरा 8299821460, राजेश श्रीवास्तव तहसील डेरापुर 9450263607, विकास कनौजिया तहसील रसूलाबाद 9918219372, विनीत राजपूत तहसील भोगनीपुर 8439002063। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि घरेलू गैस अथवा ईंधन की आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर व संबंधित गैस सह नोडल से संपर्क कर सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *