Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > अवैध खनन में लगी जेसीबी पकड़ी,जिम्मेदार भागे

अवैध खनन में लगी जेसीबी पकड़ी,जिम्मेदार भागे

Spread the love

कानपुर देहात। शिवली थाना के अरशदपुर गांव के समीप अवैध खनन कर लाखों के बारे न्यारे कर मिट्टी माफिया के खिलाफ प्रशासन ने छापेमारी की। छापेमारी में एक जेसीबी पुलिस ने पकड़ी है। जब कि खनन में लगे लोग डंपर ट्रैक्टर लेकर भाग निकले।कई दिनों से अरशदपुर गांव के समीप अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार व थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने छापेमारी की। खनन में लगी जेसीबी को मौके पर पकड़ लिया गया। जब कि खनन में लगे लोग भाग निकले। नायब तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल को स्थलीय जांच हेतु निर्देशित किया गया है। जब कि इंस्पेक्टर का कहना है कि जेसीबी सीज की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *