Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > विधान सभा पर धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति

विधान सभा पर धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति

Spread the love

सिगनेचर सिटी बस स्टेशन कानपुर में संपन्न हुई बैठक

कानपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ की प्रदेश कार्य समिति की एक दिवसीय बैठक सिगनेचर सिटी बस स्टेशन कानपुर में संपन्न हुई। बैठक में नव वर्ष 2026 की सदस्यता एवं कर्मचारी समस्याओं के लिए 20 जनवरी को विधानसभा पर धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष डीके त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री दिनेश उपाध्याय,उप महामंत्री रूपेंद्र सहाय, क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेश अग्निहोत्री,क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी, आजाद नगर डिपो के शाखा अध्यक्ष शैलेंद्र बाजपेई,मंत्री अरूणकांत त्रिवेदी, उपाध्यक्ष देशराज, संगठन मंत्री सुबोध त्रिपाठी, आदि पदाधिकारी एवं कानपुर क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बैठक के अंत में प्रदेश कार्य अध्यक्ष एसएन सिंह द्वारा बैठक की व्यवस्था के लिए कानपुर क्षेत्र को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संकलन अभिनव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *