कानपुर देहात में 118 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 118 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम आरती ग्लोरी गार्डन बिरहाना, सिकंदरा में हुआ संपन्न
राज्य मंत्री ने वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जिला प्रशासन के तत्वाधान में विकास खंड डेरापुर, संदलपुर एवम राजपुर के कुल 118 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम आरती ग्लोरी गार्डन बिरहाना, सिकंदरा में संपन्न हुआ। विवाह में अनुसूचित जाति के 102 जोड़ों एवम अन्य पिछड़ा वर्ग के 16 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में अजीत सिंह पाल राज्यमंत्री, सूचना एवम इलेक्ट्रॉनिक,अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत एवम अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह सहित माननीय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी गण, कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।
