Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा तहसील में मनाया गया अधिवक्ता दिवस

मैथा तहसील में मनाया गया अधिवक्ता दिवस

Spread the love

बृजबिहारी द्विवेदी। मैथा कानपुर देहात। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन मैथा तहसील में अधिवक्ता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लायर्स एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी (राजा) के साथ अधिवक्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय न्याय तथा संवैधानिक व्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की‌ । इस अवसर पर एसडीएम राजकुमार पांडेय ने अध्यक्ष कुलदीप तिवारी सहित अधिवक्ताओं को बुके देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के लिए मार्गदर्शक होते हैं। वह न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन संघर्ष सत्य और समर्पण का उदाहरण है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *